Facebook-f Youtube X-twitter

इंदौरा में बाढ़ से तबाही पर विधायक मलेन्द्र राजन का जोरदार मुद्दा.. राहत व पुनर्वास के लिए उठाई ठोस मांग

Kangra, 5 December-:इंदौरा के विधायक मलेन्द्र राजन ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपने क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के मुद्दे को बेहद सशक्त तरीके से उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 और 2024 में आई विनाशकारी बाढ़ ने इंदौरा क्षेत्र की सामान्य जीवनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी मात्रा में छोड़े गए पौंग बांध के पानी के अलावा स्थानीय खड्डों का तेज बहाव शहर की ओर मुड़ने से हालात और भी भयावह हो गए। पानी अचानक घरों और दुकानों में घुस जाने से लोगों की वर्षों की मेहनत की संपत्ति पल भर में नष्ट हो गई।

विधायक राजन ने कहा कि सौभाग्य से पानी दिन के समय आया, जिससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन इससे हुए आर्थिक नुकसान ने स्थानीय परिवारों और व्यापारियों को गहरी मुश्किल में डाल दिया है। कई परिवार आज भी टूटे घरों, क्षतिग्रस्त दुकानों और नष्ट हुए सामान के कारण संकट से जूझ रहे हैं। छोटे व्यवसायियों के लिए तो यह बाढ़ किसी बड़े आर्थिक झटके से कम नहीं रही।उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बाढ़ का प्रभाव केवल आवासीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सड़कों, पुलों और बाग-बगीचों को भी व्यापक क्षति पहुंची है। कई संपर्क मार्ग टूटने के कारण लोगों को आवागमन में तकलीफें झेलनी पड़ीं। इन परिस्थितियों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत और पुनर्वास कार्य अत्यंत आवश्यक हैं।

मलेन्द्र राजन ने सरकार से आग्रह किया कि इंदौरा के प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की त्वरित मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से ठोस कार्रवाई और मुआवजा सहायता की प्रतीक्षा कर रही है। ऐसे में सरकार को शीघ्र निर्णय लेकर लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.