Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मार्च परीक्षाओं से पहले PSEB का सख्त आदेश, स्कूलों को नोटिस

पंजाब  | पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने मार्च 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बोर्ड ने राज्यभर के सभी स्कूलों की लॉगइन आईडी पर परीक्षा केंद्रों, संबंधित बैंकों और उत्तर पुस्तिकाएं जमा करवाने वाले कलेक्शन सेंटर्स की विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी है।

सेंटर कंट्रोलर होंगे स्कूल प्रमुख

बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां के प्रिंसीपल ही सेंटर कंट्रोलर की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से लेकर उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित कलेक्शन सेंटर्स तक जमा करवाने तक की पूरी प्रक्रिया की निगरानी उन्हीं के जिम्मे होगी।

यदि किसी स्कूल प्रमुख को परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर कोई आपत्ति या समस्या है, तो वे 10 दिसंबर तक जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) को आवेदन भेज सकते हैं। डीईओ द्वारा तीन वैकल्पिक स्कूलों के विकल्प दर्ज होने और मंजूरी मिलने के बाद ही मुख्य कार्यालय इस पर अंतिम निर्णय लेगा।

संपर्क व्यवस्था को लेकर बोर्ड सख्त

पिछले वर्षों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस बार संपर्क व्यवस्था को लेकर विशेष सख्ती दिखाई है।
अक्सर यह देखा गया कि बोर्ड के रिकॉर्ड में दर्ज पुराने फोन नंबरों या प्रिंसिपलों द्वारा कॉल न उठाने के कारण परीक्षा अवधि में आपात स्थिति में काफी परेशानी होती थी।

इसे सुधारने के लिए बोर्ड ने निर्देश दिया है कि स्कूल अपनी लॉगइन आईडी के प्रोफाइल सेक्शन में—

  • कॉलम-1: प्रिंसिपल का मोबाइल नंबर
  • कॉलम-2: सबसे वरिष्ठ लेक्चरर/मास्टर का मोबाइल नंबर

अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

10 दिसंबर है अंतिम तारीख

बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरुरत पड़ने पर तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क हो सके। सभी स्कूल प्रमुखों को 10 दिसंबर तक सभी अपडेट और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के लिए कहा गया है, ताकि मार्च-2026 की परीक्षाएं बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हो सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

इंडिगो फ्लाइट में 3 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल इमरजेंसी में सूरत में कराई गई लैंडिंग

Summer express, सूरत। अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-7018 में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक तीन वर्षीय बच्चा अचानक बेहोश हो गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्काल मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए विमान की सूरत एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग...

पंजाब में पहली जुलाई से सक्रिय होगा प्री-मानसून, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत

Summer express, अमृतसर। पंजाब में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक जुलाई से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने जा रही हैं, जिसके प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने...

सिंधु जल संधि पर बढ़ा भारत-पाकिस्तान तनाव, पाक मंत्री की चेतावनी से विवाद और गहराया

Summer express, इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (इंडस वॉटर्स ट्रीटी) को लेकर जारी विवाद के बीच पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि किसी ने सिंधु जल संधि के तहत...

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.