Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

शिमला। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के योगदान और उनके समाज सुधार के कार्यों को याद करते हुए कहा कि आंबेडकर ने वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जब देश में जातिवाद चरम पर था, तब भी अदम्य साहस और संकल्प के साथ काम किया।

सीएम सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्तमान में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर कई दबाव बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इन संस्थाओं को बचाने और संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर कुठाराघात की यह स्थिति देश के लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण है।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भी डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान अतुलनीय और हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमेशा दलितों और पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने का संदेश देता है। साथ ही, विनय कुमार ने अपने प्रदेश अध्यक्ष बनने के अवसर पर कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान और राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का योगदान न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी सम्मान के साथ याद किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आंबेडकर के आदर्शों और समाज के लिए उनके संघर्ष को हमेशा याद रखें और उसे अपने जीवन में अपनाएं।

महापरिनिर्वाण दिवस हर वर्ष 6 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन देशभर में डॉ. आंबेडकर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाती हैं और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान को याद किया जाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी गोबिंदगढ़ में बॉक्स बेड से मिला महिला का शव, एक महिला समेत दो हिरासत में

summer express, /मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित कचहरी परिसर के निकट मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मोटर रिक्शा में ले जाए जा रहे बॉक्स बेड के अंदर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

summer express, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को इस मामले में संबंधित उच्च न्यायालय का रुख करने की...

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

Summer express, मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.