Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्राकृतिक खेती से साधबड़ के अमर सिंह बने मिसाल, सालाना एक लाख से अधिक की आय कर रहे हासिल

Hamirpur, Arvind-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती की दिशा में हो रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं। प्रदेश के अनेक किसान इस किफायती, पर्यावरण–अनुकूल और जहरमुक्त खेती पद्धति को अपनाकर न केवल अपनी उपज को सुरक्षित और पौष्टिक बना रहे हैं, बल्कि इससे सम्मानजनक आय भी अर्जित कर रहे हैं। जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत कमलाह के गांव साधबड़ के अमर सिंह भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी किस्मत और जमीन—दोनों को संवार लिया है।

अमर सिंह पहले अपनी पुश्तैनी जमीन पर रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रयोग से खेती करते थे। इससे जहां खेती का खर्च बढ़ रहा था, वहीं मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी घटती जा रही थी। रासायनिक दवाओं के प्रभाव से उपज की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी और परिवार के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने लगा था। इसी बीच प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई योजना का उन्हें लाभ मिला। योजना के तहत अमर सिंह को दो दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया और प्राकृतिक खेती हेतु आवश्यक सामग्री व संसाधनों, जैसे ड्रम आदि, पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी भी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के बाद अमर सिंह ने पूरी तरह प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाया। वह स्वयं ही गोबर, गोमूत्र, शक्कर और बेसन से जीवामृत तैयार करते हैं और खेतों में इसी का नियमित छिड़काव करते हैं। इसके परिणामस्वरूप उनकी फसलों की पैदावार में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आज अमर सिंह आलू, प्याज, लहसुन, बैंगन, गोभी सहित विविध सब्जियां, सरसों एवं अन्य फसलें प्राकृतिक तरीके से उगा रहे हैं। इनकी ताजगी, स्वाद और जहरमुक्त गुणवत्ता के कारण स्थानीय बाजार में इन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं। परिवार की जरूरतें पूरी करने के बाद वह सालाना लगभग एक लाख रुपये तक की सब्जियां बेचकर आय अर्जित कर रहे हैं।

सब्जियों के साथ-साथ अमर सिंह ने अमरूद, पपीता, कीवी और अन्य फलदार पौधों का रोपण भी किया है। उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती के लिए प्रदान की जा रही सब्सिडी और इससे तैयार उत्पादों के लिए निर्धारित उच्च मूल्य किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इससे प्रदेश में खेती की नई संभावनाएं खुली हैं और किसान आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.