Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी का जवाब: प्रियंका का भाषण सुनो, संसद में हंगामा

नई दिल्ली  | संसद के शीतकालीन सत्र 2025 में आज राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर सियासी बहस छिड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर 1937 में वंदे मातरम के कुछ हिस्सों को हटाने का आरोप लगाया। इसके बाद यह मुद्दा संसद में और सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से वंदे मातरम पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने महज चार शब्दों में जवाब दिया: “प्रियंका का भाषण सुनो।” इसके बाद राहुल गांधी बिना किसी विस्तार के वहां से चले गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि 1937 के फैजाबाद सेशन में कांग्रेस ने वंदे मातरम के कुछ हिस्से को हटाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय मुस्लिम लीग द्वारा इस गीत का विरोध किया गया था और कांग्रेस ने इस पर ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी।

इसके जवाब में कांग्रेस ने कहा कि यह निर्णय रवींद्रनाथ टैगोर के मार्गदर्शन में लिया गया था। पार्टी ने इस मामले में प्रधानमंत्री से माफी की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी के बयान ने तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी का अपमान किया, इसलिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी देनी चाहिए।

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले भी राष्ट्रीय गीत को लेकर सियासी विवाद हुआ था। राज्यसभा सचिवालय ने सांसदों से अपील की थी कि वे ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल संसद में मर्यादा बनाए रखने के लिए सीमित करें। लेकिन कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA पर राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया।

यह बहस न केवल संसद में, बल्कि मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर भी सुर्खियों में है, और अगले दिनों भी इस विवाद की गूंज जारी रहने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.