Facebook-f Youtube X-twitter

सरकार ने खनन नियंत्रण और रोहतक एग्रो मॉल विवाद सुलझाया

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेशनलाइजेशन (युक्तीकरण) आयोग की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। निर्णय के तहत खनन एवं भू-विज्ञान विभाग में स्वीकृत पदों की संख्या 632 से बढ़ाकर 890 कर दी जाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

रेशनलाइजेशन आयोग, जिसकी अगुवाई राजन गुप्ता कर रहे हैं, ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि खनन विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों में कम से कम 848 पदों की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त विभाग की अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 42 नए पदों की और स्वीकृति दी गई है, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 890 हो गई।

सरकार का मानना है कि अवैध खनन रोकने, निगरानी बढ़ाने और विभागीय कार्यों की गति तेज करने के लिए जनशक्ति में यह बढ़ोतरी बेहद जरूरी है। नए पद भरने से निरीक्षण, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और खनन गतिविधियों पर नियंत्रण को मजबूती मिलेगी।

रोहतक एग्रो मॉल अलॉटियों को बड़ी राहत

कैबिनेट बैठक में रोहतक के एग्रो मॉल से जुड़े अलॉटियों को भी बड़ी राहत दी गई है। रोहतक सेक्टर-14 स्थित 38 कनाल 15 मरला में विकसित एग्रो मॉल में कुल 282 दुकानें हैं, जिनमें से 78 दुकानें पहले ही अलॉट की जा चुकी हैं।

सरकार ने निर्णय लिया है कि—

  • जो अलॉटी दुकान नहीं रखना चाहते, उन्हें उनकी जमा राशि 7% वार्षिक ब्याज़ के साथ वापस की जाएगी।
  • जो अलॉटी दुकान रखना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड की पुरानी स्कीम विवादों का समाधान-II के तहत बकाया राशि जमा कराने की अनुमति दी जाएगी।

यह निर्णय एग्रो मॉल पंचकूला की तर्ज पर लिया गया है, ताकि रोहतक के अलॉटियों को समान राहत मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.