Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दशकों का इंतज़ार खत्म: मिझग्रां गांव को मिली पहली पक्की सड़क, लोगों में खुशी की लहर

Kangra, Sanjeev Mahajan-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज़ स्थित मिझग्रां गांव के लोगों के लिए वह दिन ऐतिहासिक साबित हुआ जब उनके गांव तक पहली बार पक्की सड़क पहुंची। वर्षों से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों के चेहरों पर अब खुशी झलक रही है। सड़क के उद्घाटन के मौके पर महिलाओं और बुजुर्गों ने सड़क पर खड़े होकर जश्न मनाया और गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से गांव अब मुख्यधारा से जुड़ गया है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का का दिल से धन्यवाद किया। गांव की महिलाओं ने कहा कि यह सड़क उनके जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ विकास की नई राह खोलेगी।गांव के उप प्रधान सुदर्शन सिंह ने बताया कि विधायक निक्का ने चुनाव के दौरान मिझग्रां गांव तक पैदल पहुंचकर यह वादा किया था कि जीतने के बाद सबसे पहले इस गांव में सड़क बनेगी। लगभग तीन साल बाद यह वादा पूरा हो गया है। साथ ही गांव के अन्य घरों तक पहुंचने के लिए एक छोटा रास्ता भी बनाया गया है, जिससे लोगों को और सुविधा मिलेगी।

सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि गांव की पानी की समस्या का भी समाधान किया गया है। पेयजल पाइपलाइन की ब्लॉकिंग की वजह से महीनों से पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसे नई पाइपलाइन बिछाकर ठीक कर दिया गया है। साथ ही गांव में ट्यूबवेल का काम भी तेजी से जारी है।मिझग्रां गांव की यह सड़क सिर्फ विकास नहीं, बल्कि भरोसे और वादे की मिसाल बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के साथ उनके गांव में विकास का एक नया अध्याय शुरू हो चुका है और अब यहां रोजगार और पर्यटन की नई संभावनाएं भी खुलेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.