अमरनाथ यात्रा 2025: यात्रा मार्ग ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

17 June, 2025

अमरनाथ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर सरकार ने यात्रा मार्गों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है। यह निर्णय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के निर्देश पर लिया गया है और 1 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पारंपरिक पहलगाम और बालटाल मार्गों पर अब मानव रहित हवाई वाहन (UAV), ड्रोन, गुब्बारे या किसी भी प्रकार के उड़ान उपकरण की अनुमति नहीं होगी।हालांकि, आपातकालीन चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी उड़ानों को इससे छूट दी गई है। ऐसे मामलों में विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी।

आदेश के अनुसार, 3 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर व्यापक सुरक्षा तैयारियाँ की जा रही हैं। गृह मंत्रालय की सलाह के अनुसार यह कदम आतंकी खतरे और हाल के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। इस हमले में 26 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई थी, जिसने प्रशासन को सख्त सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए मजबूर किया।हर साल देश भर से हजारों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में भाग लेते हैं, और सरकार का यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.