Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में कड़ाके की ठंड बढ़ी, छह जिलों में शीतलहर अलर्ट

हिसार  | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। प्रदेश में ठंड के तेवर तेज होने लगे हैं और दिन–रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। राजस्थान से सटे हरियाणा के छह जिलों : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल—में मौसम विभाग पहले ही शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर चुका है।

बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़ा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। इससे सुबह और रात के समय ठंड और ज्यादा महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 12 दिसंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से हरियाणा के अधिकांश जिलों में ठंड बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। चंडीगढ़ के समीप स्थित पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गहरी धुंध की स्थिति बनने की संभावना है। अनुमान है कि इसके बाद अन्य जिलों में भी धुंध का स्तर बढ़ जाएगा।

इस बीच कई शहरों में तापमान लगातार गिर रहा है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। महेंद्रगढ़ में 5.8 डिग्री, सोनीपत में 5.9 डिग्री, हिसार में 6.3 डिग्री और सिरसा में 6.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.