Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दुकानों का 40 लाख बकाया अटका..नगर निगम अब सख्त—तहसीलदार के माध्यम से होगी रिकवरी

Hamirpur, Arvind-:नगर निगम हमीरपुर अब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आवंटित की गई दुकानों के बकाया किराए को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। बस अड्डा परिसर के नजदीक बने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी दुकानें खाली करने के बावजूद अब तक बकाया किराया जमा नहीं करवाया है। नगर निगम के अनुसार इन दुकानदारों पर लगभग 40 लाख रुपये की देनदारी अब भी लंबित है।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की दुकानों का आवंटन ‘सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स, एजुकेशन एंड ऐक्टिविटीज’ द्वारा किया गया था। सोसाइटी ने अब नगर निगम के एसडीओ को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जिन दुकानदारों ने अभी तक भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ रिकवरी प्रक्रिया शुरू की जाए। निगम ने संकेत दिया है कि यदि दुकानदार सरल तरीके से राशि जमा नहीं करते, तो मजबूरन तहसीलदार के माध्यम से रिकवरी की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारी साफ कह रहे हैं कि इस बार किसी भी स्थिति में बकाया माफ नहीं किया जाएगा।

एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने पदभार संभाला था, तब इन दुकानदारों से लगभग 80 से 90 लाख रुपये की रिकवरी पेंडिंग थी। मामले की गंभीरता देखते हुए पीपी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 28 मामलों का निपटारा किया जा चुका है और इनसे करीब 81 लाख रुपये सोसाइटी के खाते में जमा करवा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कई दुकानदारों से अच्छा-खासा बकाया वसूल किया जाना शेष है, जिसके लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है.उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोसाइटी को प्राप्त राशि का उपयोग हाल ही में 11 नई दुकानों के निर्माण में किया गया है। इन दुकानों को उन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित किया जाएगा जो पहले खोखा लगाकर अपना रोजगार चलाते थे। साथ ही इस परिसर में एक छोटी मंडी भी आयोजित करने की योजना है, जिसमें स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद प्रदर्शित व बेच सकेंगे ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।

एसडीएम संजीत सिंह ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम के एसडीओ को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे रिकवरी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं। यदि इसके बाद भी दुकानदार भुगतान से कतराते हैं, तो तहसीलदार स्तर से सख्त वसूली प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके ज्वाइन करने के समय दुकानदारों द्वारा वर्षों से नगर परिषद को किराया न देने के कारण बड़ी पेंडेंसी खड़ी हो गई थी, जिसे अब चरणबद्ध तरीके से निपटाया जा रहा है।यह पूरा मामला नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था और राजस्व वसूली के प्रति उसकी सख्त नीति को दर्शाता है। अधिकारियों के अनुसार शहर के संसाधनों के सुचारू संचालन के लिए बकाया की रिकवरी बेहद जरूरी है, और अब इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.