Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्टाफ नर्स प्रशिक्षित महिलाओं की व्यथा.. बैचवाइज भर्ती की मांग पर अड़ीं, उम्र सीमा से परेशान हजारों अभ्यर्थी

प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन संकल्प रैली के बीच एक अलग ही तस्वीर सामने आई, जिसने कार्यक्रम में शामिल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं वे महिलाएं, जिन्होंने वर्षों पहले स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग पूरी कर ली थी, अब बेरोजगारी के दर्द से जूझते हुए न्याय की गुहार लेकर रैली स्थल पहुंची थीं। हाथों में “जस्टिस” लिखे बैनर और बैचवाइज भर्ती की मांग से जुड़े पोस्टर लहराते हुए वे सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करती रहीं।

महिलाओं ने बताया कि वे वर्ष 2009 से बैचवाइज और कमीशन के माध्यम से होने वाली नियमित भर्ती की प्रतीक्षा कर रही थीं, लेकिन लंबे इंतजार के बाद सरकार द्वारा निकाली गई नई भर्ती में उम्र की शर्त जोड़ दी गई है। इस कारण अनेक प्रशिक्षित नर्सें पात्र होते हुए भी आवेदन करने का अवसर खो चुकी हैं। उनका कहना था कि सरकार ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया है और एक दशक से ज्यादा समय तक बेरोजगारी झेलने के बाद अब उम्र सीमा उनके रास्ते में नया अवरोध बनकर खड़ा है।

प्रशिक्षित नर्सों ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में आउटसोर्स या अन्य अस्थायी माध्यमों से की जा रही नियुक्तियों में मात्र दस हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जिससे परिवार का खर्च चलाना लगभग असंभव है। महिलाओं ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर दस हजार में घर चलाना इतना ही आसान है तो मुख्यमंत्री स्वयं इस वेतन में जीवनयापन करके दिखाएं, तभी उन्हें समझ आएगा कि उनकी परिस्थिति क्या है।

कई महिलाओं ने भावुक होकर बताया कि वे युवा अवस्था से लेकर आज लगभग सेवानिवृत्ति की स्थिति तक पहुंच गई हैं, परंतु उन्हें नौकरी का एक भी अवसर नहीं मिला। उनका कहना था कि वे हमेशा सरकार के साथ खड़ी रहीं, लेकिन सरकार ने ही उन्हें समय–समय पर टालते हुए निराश किया है। वे जब भी अपनी पीड़ा लेकर मुख्यमंत्री के पास जाती हैं, तो उन्हें स्वास्थ्य मंत्री से मिलने को कहा जाता है और जब स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचती हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री के पास भेज दिया जाता है।इन महिलाओं का आरोप है कि सरकार की अनदेखी और लगातार आश्वासन देने की नीति ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है और वे खुद को असहाय महसूस कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने उनकी समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे कड़े और गंभीर कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.