Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल सड़कों पर दहशत, बदमाशों ने टक्कर मारकर की लूटपाट

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी रंजिश के चलते दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने एक कार को जानबूझकर टक्कर मारकर रोका और उसमें बैठे तीन युवकों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पीड़ितों से कीमती सामान लूटकर उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।

घटना मुंडकटी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हमला?

सीहा निवासी शिकायतकर्ता दीपक ने बताया कि 9 दिसंबर को वह अपनी बलेनो कार में अपने साथियों राहुल और दीपक के साथ सीहा जा रहा था। जब वे मरौली रोड पर ठेके से थोड़ी दूरी पर पहुंचे, तभी सामने से आई एक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी।

टक्कर के तुरंत बाद पीछे से एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने भी उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों गाड़ियों से 10–12 युवक बाहर निकले। शिकायतकर्ता ने इनमें से ललित, रिंकू, नवीन, सोनू, अंकित, मनीष, डेली, गौरव, कृष्ण (नीतू), शुल्ली और रमेश को पहचान लिया।

हथियारों से हमला, कीमती सामान लूटा

पीड़ित ने बताया कि ललित, रिंकू, नवीन, सोनू और अंकित के हाथों में कट्टा तथा पिस्टल थी, जबकि मनीष, डेली और गौरव लोहे की रॉड और डंडे लिए हुए थे। बदमाशों ने युवकों को घेरकर जमकर पिटाई की और धमकाया।

हमलावर जाते-जाते पीड़ित का मोबाइल फोन, कार की चाबी, पर्स (जिसमें ₹7000 थे) और गाड़ी के जरूरी कागजात लूटकर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने कार में भी भारी तोड़फोड़ की।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हमले में घायल तीनों युवकों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीआई का असर: 165 दिनों बाद जागा प्रशासन गरीब दिव्यांग दलित की जमीन पर कब्जे के मामले में जांच शुरू 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:प्रशासन की सुस्ती और रसूखदारों के दबाव के आगे बेबस एक गरीब दिव्यांग दलित की चीख आखिरकार 165 दिनों बाद सूचना का अधिकार  कानून के डंडे से प्रशासनिक गलियारों तक पहुंची। उप-मंडल बालीचौकी के तहत आने वाले जीतराम की शिकायत पर आखिरकार राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके...

धर्मशाला की क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब बनी प्रायोगिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र, देश-विदेश के छात्र ले रहे इंटर्नशिप

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:आधुनिक समय में अपराधों की वैज्ञानिक जांच में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि वास्तविक मामलों पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इसी दिशा में धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला देश-विदेश के...

यूट्यूब से सीखा हत्या का तरीका, छेड़छाड़ के आरोपी को उतारा मौत के घाट

तेलंगाना | तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर हत्या करने और हथियार इस्तेमाल करने के तरीके सीखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के...

जालंधर में किराना स्टोर में चोरी, नकदी और सामान लेकर फरार हुए बदमाश

Summer express, जालंधर | जालंधर के दशमेश नगर इलाके में स्थित एक किराना स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे और तिजोरी से नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो...

मानसून पहुँचते ही मंडी में नुकसान शुरू, पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, 28 सड़के भी अवरूद्ध

पंडोह डैम के पानी में भी हुआ इजाफा, छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसिक प्रति सेकेंड पानी Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला में बारिश का सीजन शुरू होते ही हादसों का क्रम भी शुरू हो गया है। जिले के औट स्थित शनि मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में नालागढ़ निवासी 38...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.