Facebook-f Youtube X-twitter

भारत के लिए जीने का समय है, तोड़ने वाली भाषा स्वीकार्य नहीं’ : मोहन भागवत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने देश में विभाजनकारी सोच और उग्र भाषा पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “तेरे टुकड़े होंगे” जैसी बातें भारत की आत्मा के खिलाफ हैं। यह भारत के लिए जीने और उसे आगे बढ़ाने का समय है, न कि नकारात्मकता और टकराव फैलाने का।

अंडमान में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के प्रसिद्ध गीत ‘सागर प्राण तलमाला’ की 115वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि सावरकर की देशभक्ति हमें राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि अपने देश के प्रति निष्ठा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज में ऐसी भाषा या सोच की कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो देश को बांटने का काम करे।

संघ प्रमुख ने कहा कि आज समाज में छोटी-छोटी बातों पर वैचारिक टकराव देखने को मिलता है, लेकिन एक मजबूत और महान राष्ट्र के निर्माण के लिए हमें सावरकर के विचारों को आत्मसात करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सावरकर ने कभी जाति, क्षेत्र या संकीर्ण पहचान को महत्व नहीं दिया, बल्कि हमेशा राष्ट्र को एक इकाई के रूप में देखा।

जाति और धर्म के नाम पर बढ़ते विभाजन पर चिंता जताते हुए मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए साधु बनना जरूरी नहीं है। व्यक्ति अपने पेशे में आगे बढ़े, धन कमाए, लेकिन देश को कभी न भूले। हर कार्य में राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को पीछे रखकर देश के लिए काम करना होगा। सावरकर ने बिना किसी निजी लाभ के भारत के लिए संघर्ष किया और उसी भावना को अपनाकर ही उनके सपनों का भारत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान अंडमान के बेओदनाबाद में सावरकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट, तापमान 45°C पार जाने की आशंका

Summer express, नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और कई जगह पारा 45 डिग्री सेल्सियस से...

अमृतसर हत्याकांड के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन की ‘कलम छोड़’ हड़ताल

Summer express, फतेहगढ़ साहिब | अमृतसर में वकील के पिता की हत्या के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पूर्ण रूप से ‘कलम छोड़’ आंदोलन किया। इस दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए अदालत परिसर में प्रदर्शन किया और घटना पर गहरा रोष जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गगनदीप...

सोनीपत में जनगणना लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 30 अप्रैल तक डिजिटल गणना जरूरी

Summer express,सोनीपत | सोनीपत में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त नेहा सिंह ने साफ कर दिया है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ तीन साल तक की जेल व जुर्माने की...

अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी : नारनौल हरियाणा का सबसे गर्म शहर,  तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका

Summer Express,नारनौल । महेंद्रगढ़ जिले में गर्मी ने समय से पहले ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को नारनौल पूरे हरियाणा में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से काफी अधिक है और संकेत दे रहा है कि इस बार गर्मी का असर समय...

मिडिल ईस्ट संकट में बड़ा कूटनीतिक मोड़, अमेरिका-ईरान पाकिस्तान में बातचीत को तैयार

Summer express, अमेरिका  | मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अब एक निर्णायक कूटनीतिक मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में बातचीत की तैयारी चल रही है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब क्षेत्र में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.