Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर वार, हार का ठीकरा दूसरों पर आरोप

चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में बढ़ती सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया है। एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मान ने कहा कि विरोधी पार्टियां चुनाव अपनी नाकामियों की वजह से हारती हैं, लेकिन हार की जिम्मेदारी किसी और पर डालने की कोशिश करती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बैलेट पेपर को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मान ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस दोनों ही अपनी हार पहले ही स्वीकार कर चुके हैं और अब डर के माहौल में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार साल बाद अचानक सभी को पंजाब की याद आ गई है, जबकि आम आदमी पार्टी अपने किए गए कामों के आधार पर जनता के बीच जा रही है।

मुख्यमंत्री ने नवजोत कौर सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि चार साल में वे पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे लंबे समय बाद राजनीति में सक्रिय हुए हैं और अब भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि कुछ नेता पंजाब को बिकाऊ समझते हैं और चुनाव नजदीक आते ही फिर सक्रिय हो जाते हैं।

सुखजिंदर सिंह रंधावा पर हमला बोलते हुए सीएम मान ने उन्हें अपने ही क्षेत्र डेरा बाबा नानक से हारने वाला नेता बताया और कहा कि वे केवल ढाई किलोमीटर दूर का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे।

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि उनके पास कभी जिम्मेदारी और मंत्रालय रहा होता तो वे पंजाब में सुधार कर दिखाते। अंत में सीएम मान ने जनता से अपील की कि वे ऐसे नेताओं को चुनें जो वास्तव में जनता की समस्याओं को समझते हों और उनका समाधान करने की क्षमता रखते हों।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.