Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा भाजपा में बड़ौली का दबदबा, अध्यक्ष पद की रेस में आगे

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी के भीतर इसे लेकर उलटी गिनती शुरू मानी जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक अध्यक्ष पद के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल और पर्यवेक्षक की घोषणा जल्द की जाएगी, जिसके बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।

वर्तमान में मोहन लाल बड़ौली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दोबारा मौका देने के संकेत दिए हैं, हालांकि पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता इस पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद को लेकर संगठन के अंदर मंथन तेज हो गया है।

सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार देर रात दिल्ली में मोहन लाल बड़ौली की केंद्रीय नेतृत्व के एक वरिष्ठ नेता के साथ अहम बैठक हुई। यह बैठक करीब आधे घंटे चली, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया और समय-सारिणी पर चर्चा हुई। इसी बैठक के बाद चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करने और सोमवार को चयन प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी। तय कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में इच्छुक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे और उसी दिन एक नाम पर सहमति बन सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी मार्च महीने से ही शुरू कर दी गई थी। केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को हरियाणा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया था। अब प्रदेश स्तर के पर्यवेक्षक की घोषणा के साथ ही चुनावी प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन, नामांकन की जांच और अंतिम निर्णय की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

हरियाणा भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए कुल 117 मतदाता हैं। इनमें 27 जिला अध्यक्ष और 90 मंडल या हलका अध्यक्ष शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक या पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालयों में बुलाए जाने की संभावना है।

प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नाम चर्चा में हैं। मोहन लाल बड़ौली जहां अपने कार्यकाल में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी की सफलता का दावा कर रहे हैं, वहीं संजय भाटिया, असीम गोयल, सुदेश कटारिया और अजय गौड़ जैसे नेता भी संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों के आधार पर मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्रीय नेतृत्व अनुभव, संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक संतुलन में से किस आधार पर अंतिम फैसला करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.