Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चौटाला परिवार पर बेदी का बड़ा हमला, सुरक्षा मांग को बताया दिखावा

कुरुक्षेत्र  | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने चौटाला परिवार को लेकर तीखा हमला बोला है। शाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दिग्विजय चौटाला और उनके परिवार पर अनावश्यक सुरक्षा लेने का आरोप लगाया। बेदी ने सवाल उठाया कि जब वे किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं, तो किस आधार पर सुरक्षा की मांग की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सुरक्षा देने के लिए सरकार के स्पष्ट मानक तय हैं। विधायक, सांसद, राज्यसभा सदस्य, मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल जैसे पदों पर रहने वालों को ही सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चौटाला न विधायक हैं, न सांसद और न ही राज्यसभा सदस्य, ऐसे में उन्हें सरकारी सुरक्षा का अधिकार नहीं बनता।

बेदी ने आरोप लगाया कि चौटाला परिवार केवल “टौर” दिखाने के लिए गनर रखना चाहता था। उन्होंने कहा कि अब तो उनकी पार्टी की स्थिति भी कमजोर हो चुकी है और चुनावों में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यहां तक कि पार्टी के शीर्ष नेता भी सीमित वोटों में सिमट गए, ऐसे में सुरक्षा की मांग का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी को वास्तव में जान का खतरा है तो वह सरकार के समक्ष आवेदन कर सकता है। आवश्यकता पड़ने पर तय मानकों के अनुसार सुरक्षा दी जाएगी, लेकिन इसके लिए भुगतान की व्यवस्था भी करनी होगी। इसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि सुरक्षा जरूरी है या नहीं।

कृष्ण बेदी ने चौटाला शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय आईएएस और आईपीएस अधिकारियों तक के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तब प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों पर अत्याचार हुए, जिसे प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि चौटाला परिवार के भीतर और बाहर दोनों जगह आपसी टकराव चल रहा है, जो स्वस्थ राजनीति का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में शालीनता और सम्मान जरूरी है, लेकिन चौटाला परिवार की बयानबाजी मर्यादाओं से बाहर रहती है।

कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए बेदी ने कहा कि पार्टी की स्थिति प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वोट चोरी हुई है तो इसके प्रमाण सामने लाए जाएं। बेदी ने दावा किया कि हरियाणा पुलिस और डीजीपी ने सुरक्षा हटाने का फैसला पूरी समीक्षा के बाद लिया है और सभी को उसे स्वीकार करना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.