Facebook-f Youtube X-twitter

पलवल में सर्दियों की दस्तक.. धुंध व घने कोहरे  से 10 मीटर तक सिमटी विजिबिलिटी

Palwal, 14 December-:पलवल जिले में सर्दियों के मौसम की पहली घनी धुंध ने बुधवार सुबह दस्तक दी, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। तड़के सुबह से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कई इलाकों में दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर के आसपास रह गई, जिससे सड़कों पर चलना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया।

घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे, मुख्य मार्गों और ग्रामीण सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते दिखाई दिए। कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे की वजह से कुछ स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं की भी खबरें सामने आई हैं, हालांकि किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की गई है।

सुबह साढ़े नौ बजे तक भी घनी धुंध छाई रही, जिससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और व्यापारी वर्ग प्रभावित हुआ। कई लोग देर से अपने कार्यस्थलों पर पहुंचे, जबकि कुछ ने खराब मौसम के चलते घर से निकलना ही मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की ओर जाने वाले किसानों को भी कोहरे के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इस सर्दी की पहली धुंध है, जिसने अचानक मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास भी बढ़ गया है। सुबह के समय सड़कों, खेतों और खुले इलाकों में कोहरे की मोटी चादर बिछी नजर आई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा और धुंध बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से फॉग लाइट का इस्तेमाल करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.