Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्जाम के दौरान गोलीबारी

नई दिल्ली। अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फाइनल परीक्षाओं के दौरान एक हथियारबंद व्यक्ति ने इंजीनियरिंग बिल्डिंग में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। काले कपड़ों में आए हमलावर की गोलियों से परिसर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में नौ छात्रों के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और करीब 11 घंटे की सर्च ऑपरेशन के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय बेंजामिन एरिक्शन के रूप में हुई है, जिसे रविवार तड़के रोड आइलैंड के कोवेंट्री इलाके में स्थित हैम्पटन इन होटल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एरिक्शन फिलहाल ब्राउन यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं है। हालांकि, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका कभी विश्वविद्यालय से कोई शैक्षणिक या अन्य संबंध रहा है या नहीं। गिरफ्तारी के बावजूद अभी तक आरोपी के खिलाफ औपचारिक आरोप तय नहीं किए गए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि बेंजामिन एरिक्शन अमेरिकी सेना का हिस्सा रह चुका है। अमेरिकी सेना के एक प्रतिनिधि ने बताया कि उसने वर्ष 2021 से नवंबर 2024 तक थल सेना में सेवा दी और विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। इसके अलावा सार्वजनिक रिकॉर्ड्स में उसके किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हमले के पीछे के मकसद को जानने की कोशिश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.