Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-बांग्लादेश रिश्ते स्थायी हैं, तलब बाद बोले राजदूत प्रणय वर्मा

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और हिंसा के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों को लेकर उठे सवालों के बीच भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। बांग्लादेश द्वारा तलब किए जाने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के रिश्ते अस्थायी नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, स्थायी और मजबूत आधार पर टिके हुए हैं।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कथित भड़काऊ भाषणों को लेकर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को समन जारी किया था। इसके बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए राजदूत प्रणय वर्मा ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के संबंध किसी एक घटना से कमजोर नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते साझा इतिहास, संघर्ष और बलिदान से बने हैं।

राजदूत ने कहा कि 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान भारत बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा रहा था और लोकतंत्र, शांति, प्रगति तथा समावेशी विकास के मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता आज भी कायम है। उन्होंने यह भी कहा कि आज दोनों देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं और द्विपक्षीय सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहद अहम है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद शेख हसीना भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश की एक अदालत ने उन्हें हिंसा से जुड़े मामलों में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। इसी मुद्दे को लेकर बांग्लादेश ने भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग की है। विदेश मंत्रालय का आरोप है कि शेख हसीना भारत से भड़काऊ बयान देकर देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं।

बता दें कि 16 दिसंबर को बांग्लादेश अपनी आजादी की 54वीं वर्षगांठ ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाने जा रहा है। वहीं, देश में 12 फरवरी को आम चुनाव प्रस्तावित हैं, जिन्हें लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इन हालातों के बीच भारत ने साफ किया है कि वह बांग्लादेश के साथ अपने दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.