Facebook-f Youtube X-twitter

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी एनएचएम कर्मचारियों की अनदेखी, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Mandi, Dharamveer-:मंडी में आयोजित नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारी महासंघ के चौथे जिला अधिवेशन में वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ा रोष जताया। कर्मचारियों का कहना है कि दो दशक से अधिक समय से वे स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें आज तक नियमित नहीं किया गया। हाईकोर्ट का फैसला कर्मचारियों के पक्ष में आने के बाद अब सरकार को बिना किसी टकराव की स्थिति बनाए एनएचएम कर्मियों को नियमित करना चाहिए।

अधिवेशन के दौरान एनएचएम कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। महासंघ के प्रदेश विधिक सलाहकार राकेश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब तक आई सभी सरकारों ने एनएचएम कर्मचारियों का शोषण किया है। यह कर्मचारी दिन-रात प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें न तो स्थायी नीति मिली और न ही नियमित वेतनमान।राकेश कुमार ने कहा कि एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत 52 श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए एक स्थायी नीति बनाई जानी चाहिए। उन्हें नियमित पे-स्केल दिया जाए, ईपीएफ की कटौती सुनिश्चित की जाए और लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। उन्होंने सरकार द्वारा ऐप के माध्यम से हाजिरी लगाने की योजना का भी विरोध किया और कहा कि बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान के कर्मचारियों पर इस तरह के फैसले थोपना अनुचित है।

इस अवसर पर महासंघ के जिला स्तरीय चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुए। नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें नवनीत गुलेरिया को जिला अध्यक्ष चुना गया। डॉ. विपुल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार और पूजा चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। कामना, रविकांत और अतुल संयुक्त सचिव, चेतन संख्यान को कोषाध्यक्ष तथा राकेश शर्मा को लीगल एडवाइजर व प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नवनीत गुलेरिया ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र एनएचएम कर्मचारियों के लिए स्थायी पॉलिसी लागू नहीं करती है तो कर्मचारी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.