Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत से 24 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

सोनीपत | सोनीपत जिले के भौवापुर गांव से एक 24 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि उसकी बहन को किसी व्यक्ति ने अपने निजी फायदे के लिए छिपा लिया हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, युवती 13 और 14 दिसंबर की दरम्यानी रात करीब तीन बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गई। जब सुबह परिजनों की नजर पड़ी तो वह घर में मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।

शिकायत में भाई ने बताया कि लापता युवती हष्ट-पुष्ट कद-काठी की है, उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच है और रंग गोरा है। लापता होने के समय उसने गुलाबी रंग का सूट, क्रीम रंग का पायजामा और काले रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी।

युवती के भाई ने इस संबंध में सोनीपत स्थित ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, थाना राई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हेड कांस्टेबल सुमित ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। युवती की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो गांव और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी को युवती के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत थाना राई या नजदीकी पुलिस चौकी से संपर्क करने को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...

HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले सियासत गरम, कंवरपाल गुज्जर ने साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-: हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 19 अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर कर्मचारियों...

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.