शाहपुर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, विकास से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था: केवल सिंह पठानिया

Dharamshala, 16 December-:उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि कांगड़ा जिला, विशेषकर शाहपुर क्षेत्र में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं और राज्य सरकार इन्हें साकार करने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्ट्स के धरातल पर उतरने से न केवल क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के नए साधन भी उपलब्ध होंगे।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि दिल्ली से लौटते समय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ तथा कांगड़ा हवाई अड्डे पर पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन सुझावों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के सुनियोजित विकास को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का धारकंडी क्षेत्र प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहां बोह वैली, तल माता मंदिर, नड्डी क्षेत्र, गुणामाता मंदिर और खबरू वॉटरफॉल जैसे अनेक आकर्षक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। शांत वातावरण, हरियाली से ढकी पहाड़ियां और प्राकृतिक जलस्रोत इन स्थानों को पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक बनाते हैं। यदि इन स्थलों का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाए, तो शाहपुर क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय लोगों को होटल, होमस्टे, परिवहन, हस्तशिल्प और अन्य सेवाओं के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पर्यटन विकास केवल संरचनात्मक विकास तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि राज्य सरकार कांगड़ा जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 460 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है और कार्य तेजी से प्रगति पर है। हवाई अड्डे के विस्तार से पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि होगी, जिससे पूरे कांगड़ा क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भूमि मूल्यों में बढ़ोतरी होगी, जिससे स्थानीय निवासियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन, प्रकृति पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन सभी क्षेत्रों में विकास होने से जिले की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उप मुख्य सचेतक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और राज्य सरकार के सतत प्रयासों से कांगड़ा जिला पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र एक उभरते हुए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.