Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला कैंट में रातभर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद ने सड़कें कराईं मुक्त

Ambala, 17 December-:अंबाला कैंट नगर परिषद ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए देर रात विशेष अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने करधान रोड, महेश नगर और जगाधरी रोड पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने किया। अभियान के दौरान सड़कों पर लगी रेहड़ी-फड़ियां, अस्थायी ढांचे और दुकानदारों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

नगर परिषद को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इन इलाकों में अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जगाधरी रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने से सड़क संकरी हो गई थी और कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। देर रात की गई इस कार्रवाई के दौरान परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाकर सड़क को पूरी तरह से खुलवाया।

कार्रवाई के दौरान नगर परिषद ने अवैध रूप से रखा गया सामान जब्त कर लिया। हालांकि फिलहाल किसी भी अतिक्रमणकर्ता का चालान नहीं काटा गया है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों का सामान जब्त किया गया है, वे नियमानुसार चालान भरने के बाद ही अपना सामान वापस प्राप्त कर सकेंगे।चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी इसी तरह नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा सड़क या सार्वजनिक स्थान पर अवैध कब्जा किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।नगर परिषद की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सार्वजनिक रास्ते अतिक्रमण मुक्त रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.