Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कड़ाके की ठंड और घना कोहरा गेहूं के लिए बना वरदान, वैज्ञानिकों ने जताई रिकॉर्ड पैदावार की संभावना

Karnal, 18 December-:प्रदेश में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड और सुबह–शाम छाए घने कोहरे ने भले ही आम जनजीवन को प्रभावित किया हो, लेकिन यही मौसम गेहूं की फसल के लिए किसी अमृत से कम नहीं माना जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मौजूदा मौसम गेहूं की बढ़वार के लिए बेहद अनुकूल है और यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो इस बार किसानों को बंपर पैदावार मिल सकती है।

बुधवार को पूरे क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह के समय घनी धुंध के कारण दृश्यता काफी कम रही, जबकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में आई गिरावट से ठंड का असर और तेज हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यही ठंड गेहूं की जड़ों को मजबूत करने और पौधों की बेहतर वृद्धि में सहायक साबित होती है।

करनाल स्थित राष्ट्रीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. रतन तिवारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पड़ रही ठंड और सुबह का कोहरा गेहूं की फसल के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि ठंडे मौसम में गेहूं की पौध में फुटाव अच्छा होता है और दिन में हल्की धूप मिलने से प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बेहतर ढंग से चलती है। इससे पौधों का विकास संतुलित रहता है और दानों की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। डॉ. तिवारी का मानना है कि मौजूदा मौसम किसानों के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है और उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।

वैज्ञानिकों ने किसानों को इस समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है। डॉ. तिवारी ने कहा कि फसल की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है और आवश्यकता अनुसार समय पर सिंचाई करनी चाहिए। साथ ही यदि खेतों में दीमक या किसी अन्य कीट का प्रकोप दिखाई दे, तो तुरंत अनुशंसित दवाओं का प्रयोग कर नुकसान से बचा जा सकता है।खेतों में काम कर रहे किसान भी इस मौसम को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। किसान कुलविंदर सिंह का कहना है कि ठंड और कोहरे से जहां आम लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं किसानों के लिए यह मौसम किसी वरदान से कम नहीं है। उनका मानना है कि अगर ठंड इसी तरह बनी रही तो गेहूं की फसल मजबूत होगी और पैदावार भी बेहतर मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के कथित मॉर्फ्ड वीडियो मामले में कार्रवाई तेज, मेटा इंडिया हेड समेत कई अकाउंट्स पर एफआईआर

Summer express, हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कथित रूप से मॉर्फ्ड और एआई आधारित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास समेत कई फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर...

जालंधर में डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार कर किया गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक ऑनलाइन डिलीवरी कर्मी पर हुए जानलेवा हमले ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू क्षेत्र में देर शाम कुछ युवकों ने एक डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक के सिर...

नागचला में तैरकर गुजर रहे हैं वाहन, जलमग्न हुआ फोरलेन और ओल्ड एनएच

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी जिला की बल्हघाटी के नागचला में वाहन तैरकर फोरलेन और ओल्ड एनएच को पार कर रहे हैं। नागचला में फोरलेन से ओल्ड एनएच के लिए बनाए गए डायवर्सन पर पिछले कुछ वर्षों से भारी जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। यहां जरा सी बारिश पर इतना पानी भर जाता है...

2 अगस्त से हिमाचल में AAP का घर-घर सदस्यता अभियान शुरू

Summer express/शिमला, संजू-: आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 2 अगस्त से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, उन्हें...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा की सीमा सांगवान ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य, देश का बढ़ाया गौरव

Summer express, चरखी दादरी। हरियाणा की प्रतिभाशाली एथलीट सीमा सांगवान कलिरामण ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। सीमा ने 58.65 मीटर का बेहतरीन थ्रो कर भारत को एक और पदक दिलाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया। चरखी दादरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.