Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली विभाग कुल्लू सर्कल पर बकाया बिलों का बोझ, 11.30 करोड़ रुपये अब तक लंबित

Kullu,Manminder Arora -:बिजली विभाग कुल्लू सर्कल के अंतर्गत कमर्शियल और घरेलू उपभोक्ताओं पर भारी मात्रा में बिजली बिल बकाया चल रहा है। विभाग के अनुसार कुल्लू सर्कल में लगभग 11 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि अब तक जमा नहीं हो पाई है। इसमें सरकारी विभागों से लेकर नगर निकायों और बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं।

बिजली विभाग कुल्लू सर्कल के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर रूम सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग (कुल्लू व लाहौल-स्पीति), नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर और नगर पंचायत बंजार सहित कई कमर्शियल उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से पेंडिंग हैं। इसके अलावा घरेलू श्रेणी के भी हजारों उपभोक्ताओं ने समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।उन्होंने कहा कि कुल्लू सर्कल के अंतर्गत करीब 2 लाख बिजली उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिल बकाया हैं।इस स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा सभी संबंधित सब-डिवीजनों के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि बकाया राशि वसूलने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

इंजीनियर रूम सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से कमर्शियल और डोमेस्टिक दोनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर भुगतान न होने की स्थिति में विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकता है। बिजली विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को परेशानी में डालना नहीं, बल्कि राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना है, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.