Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चारधाम में हेलीकॉप्टर हादसों पर उठे गंभीर सवाल: पायलटों की ट्रेनिंग, मौसम और अव्यवस्थित व्यवस्था बन रही जानलेवा

देहरादून |  चारधाम यात्रा मार्ग पर एक बार फिर हेलीकॉप्टर दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बीते रविवार केदारनाथ से लौटते समय आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत सभी 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 30 अप्रैल से शुरू हुई तीर्थ यात्रा के महज डेढ़ महीने में पांचवां हेलीकॉप्टर क्रैश है। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अनुभवी पायलट ने गिनाईं वजहें

सेना और निजी हेली ऑपरेटरों के लिए 15 वर्षों से ज्यादा उड़ान भर चुके एक अनुभवी पायलट ने बताया कि चारधाम क्षेत्र मौसम की तेज़ी से बदलती स्थितियों, ऊंचाई और संकरी घाटियों के चलते बेहद चुनौतीपूर्ण है। लेकिन सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि पायलटों को इस क्षेत्र में उड़ान भरने से पहले पर्याप्त क्षेत्र-विशेष प्रशिक्षण नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि “DGCA की मौजूदा गाइडलाइंस इस क्षेत्र की कठिनाइयों के लिहाज़ से नाकाफी हैं। अमरनाथ जैसे रूट की तुलना में चारधाम क्षेत्र ज्यादा जटिल है।”

राजवीर सिंह चौहान का उदाहरण

रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट राजवीर सिंह चौहान सेना से रिटायर्ड और अनुभवी थे, लेकिन चारधाम और व्यावसायिक उड़ानों के लिहाज़ से नए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि चारधाम मार्ग पर उड़ानों से पहले कम से कम 50 घंटे का क्षेत्रीय प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाना चाहिए, वह भी अधिकृत प्रशिक्षक की निगरानी में।

बुनियादी ढांचे और निगरानी व्यवस्था पर सवाल

पायलटों ने यह भी बताया कि मौजूदा बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक बेहद कमजोर है। केदारनाथ में एक हेलीपैड ‘वीआईपी मूवमेंट’ के लिए आरक्षित है जबकि दूसरे पर अत्यधिक दबाव रहता है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि जब VIP मूवमेंट न हो तो दोनों हेलीपैड का समान उपयोग हो और गुप्तकाशी में सहस्रधारा की तर्ज़ पर बड़ा हेलीपैड बनाया जाए।

वाणिज्यिक दबाव और थकी हुई उड़ानें

कई पायलट कंपनियों के वाणिज्यिक दबाव में दिनभर लगातार उड़ानें भरने को मजबूर होते हैं। इससे उनकी सतर्कता पर असर पड़ता है। पायलटों ने मांग की कि एक दिन में अधिकतम उड़ानों की सीमा तय होनी चाहिए और उड़ानों के बीच पर्याप्त आराम सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उड़ानों को केवल सूरज निकलने के 30 मिनट बाद और डूबने के 30 मिनट पहले तक की अनुमति होनी चाहिए।

हेलीकॉप्टर ट्रैफिक पर नियंत्रण जरूरी

इस रूट पर 8-9 कंपनियां शटल सेवा चला रही हैं और चार्टर्ड उड़ानों के लिए 15 से ज्यादा ऑपरेटर सक्रिय हैं। विशेषज्ञों ने हेली कंपनियों की संख्या सीमित करने, टिकट दरों में वृद्धि और एक केंद्रीय “कमांड एंड कंट्रोल सेंटर” स्थापित करने की मांग की है जिससे उड़ानों की निगरानी बेहतर हो सके।

DGCA ने की कार्रवाई, दो पायलटों के लाइसेंस निलंबित

केदारनाथ हादसे के बाद नागर विमानन मंत्रालय ने आर्यन एविएशन की सेवा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। साथ ही DGCA ने दो अन्य पायलटों के लाइसेंस भी छह महीने के लिए निलंबित कर दिए हैं। मंत्रालय ने केदारनाथ घाटी में उड़ानों की सक्रिय निगरानी के लिए तकनीकी अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.