Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

भागलपुर |  जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मुंगेर-मिर्जाचौकी निर्माणाधीन फोरलेन पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लालू कित्ता गांव के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा

कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाराहाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक की अस्पताल में मौत, एक रेफर

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद चालक फरार, हाइवा जब्त

मृतकों की पहचान रसलपुर क्षेत्र के एकचारी गांव निवासी डब्लू साह (45) और मोनू कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है, लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.