Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाली विवाद में दो भाइयों की हत्या, दोषियों को उम्रकैद

झज्जर । मार्च 2019 में रेवाड़ी जिले के गांव लिसाना में गंदे पानी की नाली को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुनीता ग्रोवर की अदालत ने दो मुख्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर 26-26 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अदालत में दिए गए फैसले के अनुसार, दोषी करार दिए गए आरोपियों ने आपसी रंजिश और लंबे समय से चले आ रहे विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता गांव लिसाना निवासी हंसराज ने पुलिस को बताया था कि उनके ताऊ के लड़के धर्मबीर और कमल का गांव के ही राजेंद्र के परिवार के साथ नाली के पानी को लेकर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था।

शिकायत के मुताबिक, 30 मार्च 2019 को सुबह करीब साढ़े दस बजे दिनेश और देवेन्द्र उर्फ ढिल्लू ने अपने परिजनों के साथ मिलकर धर्मबीर और कमल से झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि देवेन्द्र उर्फ ढिल्लू ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमले में चाचा सत्यवान को भी दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। वहीं, शिकायतकर्ता पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया।

घटना के बाद घायल धर्मबीर और कमल को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने हत्या और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपियों दिनेश और देवेन्द्र उर्फ ढिल्लू के अलावा उनके परिवार की महिला सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था।

जांच पूरी होने के बाद सदर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने दिनेश और देवेन्द्र उर्फ ढिल्लू को धर्मबीर व कमल की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.