Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेलंगाना में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पर एसीबी की कार्रवाई

नई दिल्ली। तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़े भ्रष्टाचार मामले का पर्दाफाश करते हुए महबूबनगर जिले के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मूद किशन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया है। जांच के दौरान सामने आई संपत्तियों की मात्रा और मूल्य ने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है।

11 ठिकानों पर छापेमारी, अरबों की संपत्ति का पता

एसीबी ने मूद किशन और उसके करीबी सहयोगियों से जुड़े कुल 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दस्तावेजों के अनुसार जब्त संपत्तियों की कीमत 12.72 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि बाजार मूल्य के हिसाब से इनकी कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

31 एकड़ कृषि भूमि की कीमत 62 करोड़ तक

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अधिकारी के नाम 31 एकड़ कृषि भूमि दर्ज है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 62 करोड़ रुपये है। इसके अलावा निजामाबाद में स्थित लहरी इंटरनेशनल होटल में उसकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी भी पाई गई है। साथ ही 3,000 वर्ग गज में फैला एक प्रीमियम फर्नीचर शोरूम भी उसके निवेश पोर्टफोलियो में शामिल है।

नकदी, सोना और लग्जरी गाड़ियां बरामद

एसीबी ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, बैंक बैलेंस और कीमती सामान भी जब्त किया है। जांच एजेंसी ने 1.37 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस फ्रीज किया है, जबकि एक किलो से अधिक सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इनोवा क्रिस्टा और होंडा सिटी जैसी महंगी गाड़ियां भी आरोपी के पास पाई गईं।

सीमित वेतन, असीमित संपत्ति

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर जैसे पद पर कार्यरत अधिकारी का मासिक वेतन लगभग एक से सवा लाख रुपये होता है। ऐसे में इतनी विशाल संपत्ति का सामने आना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

एसीबी की जनता से अपील

इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के बाद एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9440446106 जारी किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.