Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सांसद खेल महोत्सव बना जन आंदोलन, सिरसा टॉप-5 में शामिल

सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को गांव समैन से सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन अब देशभर में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव से अब तक एक करोड़ से अधिक युवा जुड़ चुके हैं, जो देश में खेल संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल केवल जीत या हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, खेल भावना और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। खेल युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करते हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ी नीरज से बातचीत कर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की ओर से सिरसा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव की जानकारी ली। नीरज ने बताया कि महोत्सव में खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और आयोजन उच्च स्तर का रहा। प्रधानमंत्री ने नीरज को आगामी ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को दबाव नहीं, बल्कि सीख और आनंद के रूप में लें। उन्होंने कहा कि खेल में हार नहीं होती, या तो जीत होती है या सीख मिलती है।

युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में सफल आयोजन के लिए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेलों को जिस सुनियोजित तरीके से बढ़ावा दिया गया है, वह सराहनीय है। उन्होंने देशभर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव में सिरसा लोकसभा क्षेत्र देश के टॉप-5 क्षेत्रों में शामिल रहा। यहां पहले गांव, फिर विधानसभा और बाद में लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। करीब 45 हजार खिलाड़ियों ने इसमें पंजीकरण कर विभिन्न खेलों में भाग लिया। समापन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के चार सर्वश्रेष्ठ राज्यों के खिलाड़ियों से संवाद किया, जिनमें हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से बॉक्सर नीरज भी शामिल रहे।

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने बताया कि लगभग 120 दिनों तक 30 स्टेडियमों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने गांव समैन में कबड्डी के लिए इंडोर हॉल निर्माण हेतु सांसद निधि से 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में हरकोफेड के चेयरमैन वेद फुलां, एसडीएम आकाश शर्मा, सरपंच रणबीर गिल, रिंकू मान, सूबे सिंह समैन, विनीत काका सिंगला, जोरा समैन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.