Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

 रेवाड़ी में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : 35 हजार लेते बीडीपीओ गिरफ्तार

रेवाड़ी  |  नूंह जिले की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को रेवाड़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सौरव उपाध्याय को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रेवाड़ी ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में की गई।

जानकारी के अनुसार, बीडीपीओ सौरव उपाध्याय ने किसी सरकारी कार्य के एवज में रेवाड़ी ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ममता यादव के पति रविंद्र खोला से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर रविंद्र खोला ने इसकी शिकायत नूंह जिले की एसीबी टीम से की।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एसीबी की टीम शिकायतकर्ता को साथ लेकर गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय पहुंची। जैसे ही रविंद्र खोला ने बीडीपीओ को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने तुरंत छापा मारकर अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिश्वत किस काम की एवज में मांगी गई थी। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - मैनुअल पासिंग बहाल होने पर वाहन चालकों ने CM सुक्खू का जताया आभार, अन्य जिलों में लागू करने की मांग

मैनुअल पासिंग बहाल होने पर वाहन चालकों ने CM सुक्खू का जताया आभार, अन्य जिलों में लागू करने की मांग

Summer express, धर्मशाला  | धर्मशाला में व्यावसायिक वाहन संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल, अध्यक्ष विक्की पठानिया के नेतृत्व में, परिधि गृह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। इस दौरान समिति ने प्रदेश सरकार द्वारा वाहनों की मैनुअल पासिंग सुविधा दोबारा शुरू किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल...
Summer Express - करनाल में फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

करनाल में फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Summer express, करनाल | करनाल जिले में जालसाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति खुद को हरियाणा सरकार के लीगल मेट्रोलॉजी (मापतोल विभाग) का अधिकारी बताकर फैक्ट्रियों और दुकानों से अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी फर्जी चालान काटकर व्यापारियों को कार्रवाई का डर दिखाता और उनसे हजारों रुपये ऐंठ...
Summer Express - एनआईटी सुसाइड केस: महिला आयोग ने खोला कर्ज और सट्टेबाजी का राज

एनआईटी सुसाइड केस: महिला आयोग ने खोला कर्ज और सट्टेबाजी का राज

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में हाल के महीनों में हुई छात्र-छात्राओं की आत्महत्याओं के मामले में नया मोड़ सामने आया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनके अनुसार, संस्थान के कई विद्यार्थी सट्टेबाजी और भारी ब्याज वाले कर्ज...
Summer Express - सिरसा में AAP नेता पर जानलेवा हमला: कार से टक्कर के बाद हथौड़े और लाठियों से की बेरहमी से पिटाई

सिरसा में AAP नेता पर जानलेवा हमला: कार से टक्कर के बाद हथौड़े और लाठियों से की बेरहमी से पिटाई

Summer express, सिरसा  | हरियाणा के सिरसा में आम आदमी पार्टी के एक नेता पर हुए हमले ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बाइक पर जा रहे AAP नेता सुरजीत सिंह बेगू को कार सवार बदमाशों ने पहले टक्कर मारी, जिससे वह कई फीट दूर जाकर गिर पड़े।...
Summer Express - Auto Draft

चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर का विवाद वायरल, नारनौल रोडवेज की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Summer express, नारनौल  | हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो की एक बस में ड्राइवर और कंडक्टर के बीच हुआ विवाद अब विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। दिल्ली से झुंझनूं रूट पर चल रही इस बस में ढाबे पर बस रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और तनावपूर्ण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.