Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जापान में एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बर्फीले मौसम में 50 से ज्यादा वाहन टकराए

जापान । जापान में बर्फीले मौसम के बीच एक एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना गुन्मा प्रांत के कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर मिनाकामी कस्बे के पास हुई, जहां दो ट्रकों की आपस में टक्कर के बाद हालात बेकाबू हो गए।

राजमार्ग पुलिस के अनुसार, ट्रकों की टक्कर से एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। पीछे से आ रहे वाहन बर्फ जमी सड़क के कारण समय पर ब्रेक नहीं लगा सके, जिससे एक के बाद एक कई वाहन टकराते चले गए। हादसे में करीब 50 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए।

इस दुर्घटना में तोक्यो की 77 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई, जिनमें से कुछ पूरी तरह जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग पर काबू पाने में करीब सात घंटे का समय लग गया।

घटना के बाद प्रभावित मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजहों का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.