Facebook-f Youtube X-twitter

ठाणे चुनाव से पहले भाजपा-शिवसेना में बढ़ी दूरी, अलग-अलग प्रचार शुरू

ठाणे | ठाणे नगर निगम चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राज्य में सत्ता की सहयोगी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस बार एक सुर में नजर नहीं आ रहीं। दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, जिससे गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच सीटों के तालमेल को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इसका असर ठाणे नगर निगम चुनाव के प्रचार में साफ दिखाई देने लगा है। भाजपा ने पूरे शहर में ‘नमो भारत, नमो ठाणे’ के नारे के साथ अपने बैनर और पोस्टर लगा दिए हैं, वहीं शिवसेना ने भी स्वतंत्र रूप से चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।

ठाणे को एकनाथ शिंदे का राजनीतिक गढ़ माना जाता है, ऐसे में भाजपा का अलग प्रचार करना शिवसेना के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि दोनों दल गठबंधन के बिना चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो इसका सीधा असर शिवसेना के परंपरागत वोट बैंक पर पड़ सकता है और मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।

फिलहाल भाजपा और शिवसेना की ओर से गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, जबकि चुनाव में समय भी कम बचा है। ऐसे में अलग-अलग रणनीति अपनाना दोनों दलों के लिए जोखिम भरा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि भाजपा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ती है तो यह शिंदे गुट के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती बन सकती है और महाराष्ट्र की सियासत में नए समीकरण उभर सकते हैं।

इस बीच सभी की नजरें आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों पर भी टिकी हैं। 15 जनवरी को होने वाले इन चुनावों के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। देश की सबसे समृद्ध नगरपालिकाओं में शामिल BMC पर कब्जा करने के लिए सभी प्रमुख दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सहयोगी दलों के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान न दिया जाए। उन्होंने शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी को लेकर संयम बरतने की हिदायत भी दी थी। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर दिख रही दूरी ने गठबंधन के भविष्य को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.