Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नववर्ष मे नई शुरुआत… नेरचौक मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए कमरों व डॉरमेट्री की सुविधा शुरू

Mandi, Dharamveer-:नववर्ष के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए बड़ी राहत भरी पहल की गई है। अब इलाज के दौरान तीमारदारों को रात में ठहरने के लिए न तो अस्पताल के गलियारों में सोना पड़ेगा और न ही बाहर महंगे किराये के कमरे तलाशने होंगे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज परिसर में ही कमरों और डॉरमेट्री की सुविधा शुरू कर दी है।

इस नई सुविधा का विधिवत शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन दूर-दराज़ क्षेत्रों से हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों के भर्ती होने के बाद उनके साथ आए परिजनों को रात्रि ठहराव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था शुरू की गई है।

नई सुविधा के तहत तीमारदारों के लिए कुल 8 कमरे उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि डॉरमेट्री में 32 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। कमरों का किराया 500 और 700 रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं डॉरमेट्री में प्रति बिस्तर 200 रुपये शुल्क रखा गया है। यह सुविधा किफायती होने के साथ-साथ सुरक्षित और सुविधाजनक भी है।

डॉ. डीके वर्मा ने कहा कि तीमारदारों को अब अस्पताल परिसर में ही ठहरने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे मरीजों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे। इससे न केवल तीमारदारों को राहत मिलेगी, बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली भी अधिक सुव्यवस्थित होगी।कॉलेज प्रशासन ने तीमारदारों को सुविधा की जानकारी देने के लिए परिसर के विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए हैं। इसके अलावा, बुकिंग और जानकारी के लिए 80918-60963 मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

अस्पताल में मौजूद तीमारदारों ने इस पहल की सराहना की है। तीमारदार पप्पू शर्मा ने कहा कि पहले यहां ठहरने की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब इस सुविधा से कई लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.