Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के खिलाफ कार्रवाई: रोड़ी में पंजाब का युवक हिरासत में

रोड़ी | रोड़ी क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पंजाब के एक युवक को नशा करते हुए हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान पंजाब के गांव मीरपुर निवासी 23 वर्षीय जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

रोड़ी थाना में तैनात एसए विरेंद्र सिंह और एसपीओ कुलविंदर सिंह नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान रोड़ी से टिब्बी हरी सिंह की ओर खेतों के बीच बने कच्चे रास्ते पर एक युवक खेत के कोने में बैठकर नशा करता नजर आया। पुलिस राइडर को देखते ही युवक घबरा गया और बाइक से मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने युवक का पीछा किया, लेकिन कच्चे रास्ते पर पंजाब–हरियाणा सीमा के समीप खेत में उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह खाल में जा गिरा। आसपास मौजूद किसानों की मदद से पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

युवक को पकड़ने की पूरी घटना खेतों में काम कर रहे किसानों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा बनी रही।

ग्रामीणों के अनुसार, पंजाब से कई युवक रोड़ी क्षेत्र में नशा करने के लिए आते हैं। वर्ष 2025 में नहर के पास अधिक नशा करने के चलते तीन से चार युवक मृत पाए गए थे, जबकि कई युवक बेहोशी की हालत में मिले थे। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने क्षेत्र में राइडर और पुलिस जिप्सी से नियमित गश्त शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - अमेरिका-ईरान तनाव से पनामा की बढ़ी कमाई, एक जहाज से करोड़ों की आय

अमेरिका-ईरान तनाव से पनामा की बढ़ी कमाई, एक जहाज से करोड़ों की आय

Summer express, नई दिल्ली | अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है, लेकिन इस वैश्विक संकट के बीच मध्य अमेरिका का छोटा देश पनामा आर्थिक रूप से बड़ा लाभ कमा रहा है। पनामा नहर से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है,...
Summer Express - Auto Draft

पंजाब में बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

Summer express , चंडीगढ़ |  पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सक्रिय सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और तीन...
Summer Express - पंजाब में अप्रैल में ही तपने लगी धरती: फरीदकोट-बठिंडा सबसे गर्म, कई जिलों में लू का असर

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई इलाकों में पारा 40 डिग्री पार

Summer express, नई दिल्ली |  देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। मौसम विभाग India Meteorological Department के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना...
Summer Express - रोहतक में महिला की हत्या से सनसनी, पड़ोसी विवाद में देवर पर आरोप

ऊना के बहडाला में पेट्रोल पंप पर लूट की नाकाम कोशिश,भागते समय आरोपियों ने की फायरिंग

Summer express/ ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बहडाला क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक आधी रात के करीब पेट्रोल पंप पर पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए...
Summer Express - नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.12 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.12 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस जिला नूरपुर की CIA-1 ज्वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.