Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईवे लूट गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 54 वारदातों का खुलासा

पंचकूला | हाईवे पर लिफ्ट के बहाने लूटपाट, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने 2 जनवरी को पिंजौर गार्डन से गिरोह के सरगना दीपक कुमार उर्फ दीपु पुत्र पवन कुमार, निवासी गांव ढंडारडु, हाल किरायेदार सेक्टर-12ए पंचकूला को काबू किया। आरोपी 5 हजार रुपये का इनामी वांछित बदमाश था और पिछले करीब 12 वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पंचकूला और मोहाली में स्नैचिंग, लूट, हत्या के प्रयास और हथियार तस्करी सहित कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिसके दौरान लूटा गया नकदी और वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया जाएगा।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से पंचकूला, मोहाली और अंबाला सहित आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था। गिरोह में शामिल एक महिला आरोपी के जरिए हाईवे पर वाहन चालकों को लिफ्ट के बहाने फंसाया जाता था, जिसके बाद अन्य आरोपी लूटपाट, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की वारदात को अंजाम देते थे। अब तक यह गिरोह 54 से अधिक हाईवे अपराधों में संलिप्त पाया गया है।

इस मामले में पहले ही महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 17 दिसंबर को सेक्टर-1 पंचकूला स्थित सूरज सिनेमा के पास से दो आरोपियों अशोक कुमार निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) और सन्नी कुमार सचदेवा निवासी फाजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वेगनआर कार भी बरामद की गई थी। इसके बाद 18 दिसंबर को महिला आरोपी संदीप कौर उर्फ माही उर्फ दीपु, निवासी फिरोजपुर (पंजाब) को भी गिरफ्तार किया गया।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 15 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश निवासी एक ट्रक चालक ने थाना चंडीमंदिर में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित के अनुसार 13 दिसंबर को बद्दी से देहरादून जाते समय चंडीमंदिर टोल प्लाजा पार करने के बाद सुबह करीब 5 बजे एक युवती ने लिफ्ट मांगी। आगे चलकर घग्गर नदी पुल के पास महिला के साथ आए दो युवकों ने चाकू दिखाकर पीड़ित से नकदी और मोबाइल लूट लिया तथा गूगल-पे के जरिए 50 हजार रुपये जबरन ट्रांसफर करवा लिए।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पंचकूला, मोहाली और अंबाला में 53 लूट और जबरन वसूली की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पंजाब में भी इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नर पंचकूला (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि पंचकूला पुलिस संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी मजबूती और सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है और आगे भी लूट, स्नैचिंग व संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रहेगा।

पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे हाईवे पर सतर्क रहें, अनजान व्यक्तियों को लिफ्ट देने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.