Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीपीएल सूची में कटौती गरीबों के हक पर सीधा हमला: राकेश जमवाल का सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप

Shimla, 4 January-:भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि प्रदेश में बीपीएल सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया गरीबों को योजनाओं से वंचित करने की एक सुनियोजित साजिश बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कवायद किसी पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि गरीब विरोधी सोच का परिणाम है।

राकेश जमवाल ने कहा कि नए नियमों और कट-ऑफ का हवाला देकर बिना पंचायतों की संस्तुति, बिना जमीनी सत्यापन और बिना सार्वजनिक आपत्तियों के हजारों पात्र परिवारों के नाम बीपीएल सूची से हटाए जा रहे हैं। कई इलाकों में 80 से 90 प्रतिशत तक पुराने बीपीएल परिवारों का सूची से गायब हो जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यह सामान्य प्रक्रिया नहीं बल्कि योजनाबद्ध कटौती है।उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची से नाम कटते ही गरीब परिवारों को आवास, राशन, पेंशन, इलाज और छात्रवृत्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है। कांग्रेस सरकार एक झटके में गरीबों की सामाजिक सुरक्षा को समाप्त कर रही है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को जानबूझकर बाहर रखा गया, क्योंकि वे जमीनी सच्चाई से परिचित होते हैं और गरीबों के अधिकारों की रक्षा करते हैं। सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को दरकिनार कर अफसरशाही के माध्यम से फैसले लेने का रास्ता अपनाया है।राकेश जमवाल ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव समय पर न कराना इसी साजिश का हिस्सा है, ताकि गांवों में निर्वाचित प्रतिनिधियों की जगह अधिकारी बैठाकर मनमानी की जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर बीपीएल सूची से नाम काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मनरेगा जैसे रोजगार कार्यक्रम भी प्रभावित हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और प्रभावित परिवारों के साथ मिलकर सड़क से लेकर सदन तक गरीबों और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.