पंजाब में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 1-2 दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जो कुछ दिन पहले तक 47 डिग्री से ऊपर जा चुका था। बुधवार सुबह से ही कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश-आंधी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

20 जून के लिए येलो अलर्ट जारी

विभाग ने 20 जून को राज्य के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 21 और 22 जून को पंजाब के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। रविवार को राज्यभर में मौसम बिगड़ने की संभावना है।

इन जिलों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का और बठिंडा को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। हालांकि इन 6 जिलों में भी बारिश की आशंका बनी हुई है, लेकिन बाकी जिलों में बिजली गिरने, तेज हवाएं और तूफान को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.