Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कच्चे तेल से भारत को राहत, ओपेक के फैसले से कीमतों पर दबाव कम

मुंबई।  कच्चे तेल को लेकर भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई के बाद जहां वैश्विक बाजार में तेल आपूर्ति बढ़ने की संभावनाएं बनी हैं, वहीं ओपेक प्लस देशों ने फिलहाल उत्पादन स्तर में किसी तरह का बदलाव न करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से अल्पावधि में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल की आशंका कम हो गई है और बाजार में नरमी देखने को मिली है।

बीते कुछ दिनों से यमन में जारी संघर्ष और वेनेजुएला को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि मौजूदा हालात में कीमतें फिर से उन स्तरों की ओर लौटती दिख रही हैं, जिन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए संतुलित और अनुकूल माना जाता है।

तेल कीमतों में गिरावट, सप्लाई बढ़ने की उम्मीद

मंगलवार को कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद वहां कच्चे तेल के उत्पादन और निर्यात में बढ़ोतरी संभव है। इसके साथ ही कमजोर वैश्विक मांग के बीच इस वर्ष तेल की आपूर्ति पर्याप्त रहने की उम्मीद भी कीमतों पर दबाव बना रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.4 प्रतिशत गिरकर 61.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 0.5 प्रतिशत टूटकर लगभग 58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत जैसी तेल आयातक अर्थव्यवस्था के लिए यह स्थिति तब ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, जब कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक 60 डॉलर या उससे नीचे बनी रहें।

ओपेक प्लस की रणनीति पर टिकी बाजार की नजर

क्रूड बाजार की नजर ओपेक प्लस देशों की रणनीति पर भी बनी हुई है। वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद हुई ओपेक प्लस की बैठक में इस मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया और उत्पादन को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने का ऐलान किया गया। इससे यह संकेत मिला है कि फिलहाल संगठन बाजार में स्थिरता बनाए रखना चाहता है।

दुनिया के करीब आधे कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों की यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब वर्ष 2025 में अब तक तेल की कीमतों में 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसे वर्ष 2020 के बाद सबसे बड़ी सालाना गिरावट माना जा रहा है, जिससे ओवरसप्लाई को लेकर चिंताएं और गहरी हो गई हैं।

विशेषज्ञों की राय

Rystad Energy के विश्लेषक और ओपेक के पूर्व अधिकारी जॉर्ज लियोन का कहना है कि फिलहाल तेल बाजार पर मांग और आपूर्ति से अधिक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का प्रभाव दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार, ओपेक प्लस इस समय किसी आक्रामक फैसले के बजाय बाजार को संतुलित रखने की नीति अपना रहा है।

उन्होंने बताया कि ओपेक की अगली अहम बैठक 1 फरवरी को प्रस्तावित है, जिस पर वैश्विक बाजार की पैनी नजर रहेगी। इस बैठक से आगे की कीमतों की दिशा तय होने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.