Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला शहर में जनता दरबार, निर्मल सिंह ने गिनाईं सरकार की नाकामियां

अंबाला  | अंबाला शहर में कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह ने मंगलवार को जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान नगर निगम चुनाव, वार्डबंदी, मनरेगा और IMT जैसे विषयों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

विधायक निर्मल सिंह ने बताया कि आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर 10 जनवरी को एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में चुनावी रणनीति तय की जाएगी और मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी।

वार्डबंदी को लेकर विधायक ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह गलत तरीके से की गई है। कांग्रेस ने इसे अदालत में चुनौती दी है और उम्मीद है कि वार्डबंदी दोबारा कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 5 से घटाकर 3 करना सरासर अन्याय है।

IMT (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) के मुद्दे पर निर्मल सिंह ने कहा कि उन्होंने यह मामला विधानसभा में उठाया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें IMT विकसित करने का आश्वासन दिया था। वहीं पूर्व मंत्री असीम गोयल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी दिलचस्पी केवल नंबर बनाने और उद्घाटन तक सीमित है, जबकि कांग्रेस जमीन पर लोगों के मुद्दों के लिए संघर्ष कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.