Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

VB-GRAMG बिल से ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार, कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-GRAMG के नए बिल को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस नए बिल में पुरानी खामियों को दूर करते हुए ग्रामीण जनता को अधिक सुविधाएं देने और व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का काम किया है।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह बिल विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। नई योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जिससे किसानों और ग्रामीण मजदूरों की आय में सीधा इजाफा होगा।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत जल संचयन, कृषि से जुड़े कार्यों और भूजल स्तर में सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे गांवों की बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं में पहले बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होता रहा है। नए बिल के लागू होने के बाद ऐसे भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगेगी। राज्यों के सहयोग से योजना के सभी कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

उन्होंने बताया कि नए बिल में ग्राम सभा को विशेष अधिकार दिए गए हैं। अब ग्राम सभा यह तय करेगी कि गांव में कौन-कौन से विकास कार्य कराए जाने चाहिए। इससे स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और योजनाएं ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू हो सकेंगी।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विकसित गांव ही विकसित भारत की नींव होते हैं। इसी सोच के साथ सरकार यह बिल लेकर आई है, ताकि ग्रामीण इलाकों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बिल की जानकारी और इसके लाभों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए मंत्री और विधायक खुद ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वे लोगों को इस योजना के फायदों के बारे में बताएंगे और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम व गलत प्रचार का भी जवाब देंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.