Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में ठंड का कहर, कोहरा और शीतलहर से बढ़ी मुश्किलें

हिसार। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बादलों की आवाजाही के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है, जिससे ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने वीरवार को प्रदेश के तीन जिलों में कोल्ड डे और नौ जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही छह जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। बुधवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। बाहरी इलाकों और हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। नारनौल में रात का तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

शीत लहर के चलते दिन में भी ठंड का अहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। गुरुवार के लिए भी प्रदेश में कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अलर्ट वाले जिले

  • ऑरेंज अलर्ट (कोहरा): अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत
  • यलो अलर्ट: पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी
  • कोल्ड डे: झज्जर, रोहतक और जींद
  • कोल्ड वेव: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी

अंगीठी जलाकर सोना बना जानलेवा

ठंड से बचाव के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक श्रमिक परिवार के लिए घातक साबित हुआ। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में रहने वाले परिवार के एक कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के दौरान दम घुटने से 11 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य बेहोश हो गए।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले रविंद्र पिछले सात वर्षों से रिट्रीट सेंटर में कार्यरत हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। मंगलवार रात ठंड अधिक होने के कारण उन्होंने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई। बंद कमरे में धुएं से बनी जहरीली गैस (संभावित कार्बन मोनोऑक्साइड) भरने से सभी की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने परिजनों को अचेत अवस्था में देखा और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 11 वर्षीय बेटी गुड़िया को मृत घोषित कर दिया, जबकि रविंद्र, उनकी पत्नी मिथलेश और दो बच्चों का उपचार किया गया।

प्रशासन और चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि ठंड से बचाव के लिए बंद कमरों में अंगीठी या किसी भी प्रकार के ईंधन का उपयोग न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.