Facebook-f Youtube X-twitter

1 जुलाई से ICICI और HDFC बैंक में बदलेंगे कई नियम, एटीएम से लेकर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल तक महंगा हो सकता है

नई दिल्ली: 1 जुलाई 2025 से ICICI बैंक और HDFC बैंक से जुड़े ग्राहकों के लिए कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें बैंकिंग ट्रांजैक्शन्स पर लगने वाले शुल्क, एटीएम इस्तेमाल की सीमा और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी शर्तें शामिल हैं। अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं तो इन बदलावों का असर आपकी जेब पर सीधा पड़ सकता है।

ICICI बैंक: एटीएम और IMPS ट्रांजैक्शन चार्ज में इजाफा

एटीएम ट्रांजैक्शन की नई सीमा और शुल्क

  • मेट्रो शहरों में: हर महीने 3 ट्रांजैक्शन मुफ्त
  • गैर-मेट्रो शहरों में: हर महीने 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त
  • इसके बाद:
    • कैश निकालने पर ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन (पहले ₹21)
    • नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (जैसे बैलेंस चेक) पर ₹8.5 प्रति ट्रांजैक्शन

IMPS (तत्काल भुगतान सेवा) पर नया शुल्क

  • ₹1,000 तक: ₹2.50
  • ₹1,000 से ₹1 लाख तक: ₹5
  • ₹1 लाख से ₹5 लाख तक: ₹15

नकद निकासी पर चार्ज

  • हर महीने केवल 3 बार कैश निकालना मुफ्त
  • इसके बाद: ₹150 प्रति ट्रांजैक्शन
  • ₹1 लाख से अधिक नकद निकालने पर: हर ₹1,000 पर ₹3.5 या ₹150 (जो अधिक हो)

डेबिट कार्ड शुल्क

  • सामान्य कार्ड के लिए: ₹300 सालाना
  • ग्रामीण ग्राहकों के लिए: ₹150 सालाना
  • कार्ड खोने या क्षतिग्रस्त होने पर: ₹300 री-इश्यू शुल्क

बैंकिंग सेवाओं पर नया चार्ज

  • कैश डिपॉजिट, चेक जमा, डिमांड ड्राफ्ट और पे ऑर्डर पर:
    • ₹1,000 पर ₹2 शुल्क
    • न्यूनतम ₹50 और अधिकतम ₹15,000 प्रति ट्रांजैक्शन

HDFC बैंक: क्रेडिट कार्ड उपयोग पर नई शर्तें और शुल्क

गेमिंग और वॉलेट ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज

  • Dream11, MPL जैसे गेमिंग ऐप्स पर ₹10,000 से अधिक खर्च करने पर:
  • 1% शुल्क (अधिकतम ₹4,999 प्रति माह)

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.