Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मौसम किसानों के पक्ष में, गेहूं-जौ-चना देंगे बंपर उत्पादन, सरसों पर हल्की चिंता

हरियाणा में इस रबी सीजन मौसम किसानों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है। प्रदेश में गेहूं, जौ और चने की फसलों से बंपर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून के दौरान अधिक बारिश होने से वातावरण में बनी नमी, ठंड और कोहरे ने फसलों की बढ़वार को फायदा पहुंचाया है। हालांकि सरसों की फसल पर मौसम का हल्का प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि नारनौल में यह 15.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सिरसा में 7.8 डिग्री और नारनौल में 3.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 18 जनवरी तक प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 19 जनवरी से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 जनवरी तक उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 22 से 25 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 26 से 28 जनवरी तथा 29 जनवरी से 1 फरवरी तक भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि ठंड और कोहरे के कारण गेहूं की फसल में फुटाव और बढ़वार अच्छी हो रही है। हल्की बारिश गेहूं, जौ और चने के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। हालांकि नमी बढ़ने से सरसों में फफूंदी रोग की आशंका बनी हुई है।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सरसों के लिए 10 से 20 डिग्री तापमान आदर्श होता है। फिलहाल तापमान थोड़ा कम है, लेकिन बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। ठंड बने रहने से एफिड जैसे कीटों का प्रकोप भी कम रहेगा। वहीं गेहूं के लिए 8 से 12 डिग्री तापमान उपयुक्त माना जाता है, जिससे दाने मजबूत और वजनदार बनते हैं। वर्तमान मौसम को देखते हुए प्रदेश में इस बार रबी फसलों की रिकॉर्ड पैदावार की पूरी उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...

चिंतपूर्णी मंदिर सुगम दर्शन प्रणाली में अनियमितता की जांच तेज, एफआईआर दर्ज, एडीसी करेंगे सात दिन में रिपोर्ट

Summer express/ऊना, राकेश-: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन प्रणाली में सामने आई संभावित अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। उपायुक्त जतिन लाल के निर्देश पर मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है, जबकि प्रशासनिक जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से चिट्टा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के एक कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12.5 ग्राम चिट्टा, एक अवैध पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।...

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न...

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है। निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.