Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनाली में राजस्व अधिकारी पर जानलेवा हमला,कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए

Shimla, 18 January-:भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी और नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस शासन के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि राज्य में अपराध और गुंडागर्दी बेलगाम हो गई है। मनाली विधानसभा क्षेत्र के राउगी पंचायत में राजस्व अधिकारियों पर हुए जानलेवा हमले को उन्होंने इसका स्पष्ट प्रमाण बताया।

रणधीर शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम सरकारी आदेश के तहत जमीन की निशानदेही करने पहुंची थी, लेकिन उन्हें बीडीसी नग्गर के अध्यक्ष खेख राम और उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। इस हमले में पटवारी भोप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें ढालपुर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोप है कि खेख राम ने अपने राजनीतिक पद का दुरुपयोग करते हुए पहले अधिकारियों को धमकाया और फिर उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी भी दी।भाजपा नेता ने कहा, “यदि राजस्व अधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।” उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी कटाक्ष किया, जो स्वयं राज्य के गृहमंत्री भी हैं। रणधीर ने सवाल उठाया कि आखिर कानून व्यवस्था की यह दुर्दशा किसकी जिम्मेदारी है और क्या कांग्रेस सरकार अपने ही चुने हुए प्रतिनिधियों पर कानून लागू करने का साहस रखती है या सत्ता संरक्षण में इस गुंडागर्दी को खुला मौका दिया जा रहा है।

रणधीर ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कांग्रेस शासन में लगातार अपराध, हिंसा, अवैध कब्जे और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले बढ़ रहे हैं। इससे यह साफ है कि सरकार का नियंत्रण कमजोर हो गया है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।उन्होंने मांग की कि खेख राम के खिलाफ तुरंत कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए, पीड़ित पटवारी को पूर्ण सुरक्षा दी जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि राजनीतिक पद किसी को कानून से ऊपर नहीं बनाता।रणधीर शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस सरकार ने इस मामले में कठोर कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा प्रदेशभर में इस अराजकता और गुंडागर्दी के खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब यह पूछ रही है—क्या हिमाचल में कानून बचेगा या कांग्रेस की सत्ता में गुंडागर्दी चलेगी।
यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था पर बढ़ते सवालों और राजनीतिक दबंगों के प्रभाव को उजागर करती है,जिससे प्रशासन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर बहस शुरू हो गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.