Facebook-f Youtube X-twitter

कोहरे की चादर में लिपटा फरीदाबाद, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

फरीदाबाद। फरीदाबाद में रविवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह छह बजे हालात ऐसे रहे कि दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई, जबकि सात से आठ बजे के बीच भी दृश्यता महज 10 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुबह करीब साढ़े दस बजे सूर्य निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। अवकाश का दिन होने के कारण धूप खिलते ही कई लोग परिवार के साथ पार्कों और खुले स्थानों की ओर निकल पड़े। हालांकि शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड का असर तेज हो गया और तापमान में गिरावट से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया।

लगातार ठंड और कोहरे के चलते सरकारी व निजी अस्पतालों में खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक धूप न मिलने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे रक्त संचार और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है।

नागरिक अस्पताल में आपातकालीन विभाग में भी मरीजों की भर्ती बढ़ी है। डीग गांव निवासी राजबाला को बुखार और खून की कमी के चलते भर्ती कराया गया, जबकि मेवला महाराजपुर की अंजलि को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में उपचाराधीन रखा गया है।

यथार्थ अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन निदेशक डॉ. राजीव चौधरी ने बताया कि तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव से इम्युनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे सर्दी, खांसी, गले में खराश, जोड़ों के दर्द और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने परतों में गर्म कपड़े पहनने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने भी लोगों से ठंड के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने, नियमित हल्का व्यायाम करने, पर्याप्त नींद लेने और मौसमी फल-सब्जियों के सेवन की अपील की है। उनका कहना है कि धूप निकलने के बाद टहलना इम्युनिटी और रक्त संचार के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.