PM मोदी के भुवनेश्वर दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, 20 जून को आधे दिन की छुट्टी और स्कूल बंद

भुवनेश्वर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को प्रस्तावित ओडिशा दौरे के चलते राज्य सरकार ने राजधानी भुवनेश्वर में आधे दिन का सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला जनता मैदान में आयोजित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जहां पीएम मोदी नवनिर्वाचित भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भुवनेश्वर नगर निगम सीमा में आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, राजस्व विभाग और मजिस्ट्रेट अदालतों में 20 जून को दोपहर बाद अवकाश रहेगा। इसके अलावा, सरकार पहले ही भुवनेश्वर और कटक में स्थित सभी सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दे चुकी है।

मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल जनता मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोहन सामल, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर, सह-प्रभारी लता उसेंडी, मुख्य सचिव मनोज आहूजा, पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

19 हजार करोड़ की परियोजनाएं और भारी जनसमूह की उम्मीद

भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर करीब 19,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। अनुमान है कि पीएम मोदी को सुनने के लिए करीब दो लाख लोग जनता मैदान में एकत्र हो सकते हैं। भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त एस. देवदत्त सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3:40 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए जनता मैदान की ओर बढ़ेंगे। रास्ते में वह तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे। शाम 4:15 बजे वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और यह कार्यक्रम 5:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वह 5:35 बजे रवाना होकर 5:45 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.