Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुककर रोहताश खिलेरी ने बनाया इतिहास

हिसार |  हरियाणा के हिसार जिले के गांव मलापुर निवासी पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने एक बार फिर देश का नाम दुनिया में ऊंचा कर दिया है। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5,642 मीटर) पर 24 घंटे तक लगातार रुककर उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहताश का दावा है कि वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के दौरान रोहताश को बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। माउंट एलब्रुस की चोटी पर तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि तेज हवाएं करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। बावजूद इसके, उन्होंने पूरे 24 घंटे चोटी पर डटे रहकर अपने साहस और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया। इस सफलता के बाद रोहताश ने चोटी से एक वीडियो साझा कर अपने अनुभवों को लोगों के साथ साझा किया।

गौरतलब है कि रोहताश खिलेरी इससे पहले भी माउंट एलब्रुस को समर और विंटर सीजन में फतह कर चुके हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने इसी चोटी पर 24 घंटे रुकने का प्रयास किया था, लेकिन गाइड की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मिशन बीच में रोकना पड़ा था। इस बार उन्होंने कड़ी तैयारी और अनुशासन के साथ लक्ष्य हासिल किया। रोहताश रोजाना कई घंटे कठिन अभ्यास, स्विमिंग और मेडिटेशन करते हैं, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता मजबूत हुई।

अब रोहताश खिलेरी की नजर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर है। वे वहां भी 24 घंटे रुककर नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। हालांकि यह चुनौती और भी कठिन मानी जाती है, क्योंकि एवरेस्ट पर तापमान माइनस 60 से 70 डिग्री तक चला जाता है। फिलहाल एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का रिकॉर्ड नेपाल के पर्वतारोही बाबुश्री शेरपा के नाम दर्ज है।

रोहताश खिलेरी की यह उपलब्धि न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और युवाओं को अपने सपनों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.