Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आतंकी धमकी के चलते टली दीप्ति त्रिपाठी की भाजपा ज्वाइनिंग

पंचकूला | भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी की भारतीय जनता पार्टी में प्रस्तावित सदस्यता सुरक्षा कारणों से फिलहाल स्थगित कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद यह निर्णय लिया गया, जिसमें आतंकी संगठनों से संभावित खतरे की आशंका जताई गई थी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दीप्ति त्रिपाठी अपने करीब एक हजार समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचने वाली थीं, जहां उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई जानी थी। इसी दौरान इंटेलिजेंस एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया कि उनकी भाजपा ज्वाइनिंग को लेकर आईएसआई समर्थित नेटवर्क, रिंदा ग्रुप और प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा की ओर से जान से मारने की धमकी का इनपुट मिला है। इस सूचना के बाद प्रशासन और पार्टी स्तर पर तुरंत सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, सुबह से दीप्ति त्रिपाठी के भाजपा में शामिल होने की खबरें मीडिया में चल रही थीं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गईं। बताया जा रहा है कि दीप्ति त्रिपाठी बिना किसी विशेष सुरक्षा घेरे के बड़ी संख्या में समर्थकों के बीच पहुंची थीं। संभावित खतरे को देखते हुए उनकी ज्वाइनिंग को तत्काल प्रभाव से टाल दिया गया और उनके आवास पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि हालात की समीक्षा के बाद अब नई तिथि तय की जाएगी। पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित होने के बाद ही दीप्ति त्रिपाठी को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। पार्टी नेतृत्व इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है।

वहीं, दीप्ति त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि वह लंबे समय से समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ी रही हैं और राजनीति में प्रवेश कर जनसेवा के दायरे को और व्यापक बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से ज्वाइनिंग टलना एक प्रशासनिक निर्णय है और वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगी। साथ ही, उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिए जाने पर नाराजगी भी जताई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.