Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, हरियाणा के युवक पर जानलेवा हमला

पलवल। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच लंबे समय से चला आ रहा जमीनी विवाद एक बार फिर हिंसा में बदल गया। पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के माहोली गांव के पास अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से आए हथियारों से लैस दर्जनों लोगों ने हरियाणा के किसानों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने एक युवक का अपहरण कर उसे ट्रैक्टर समेत यमुना नदी में डुबोकर जान से मारने का प्रयास किया।

घटना 21 जनवरी की सुबह की है। माहोली गांव निवासी मेघसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे अशोक और भतीजे गिरवर के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर पलवल शुगर मिल जा रहे थे। जैसे ही वे रेनीवेल रोड पर पहुंचे, तभी अलीगढ़ के गांव धारागढ़ी निवासी ललित, पोटा, कुम्मन, बच्चू, भरत, प्रमोद, सतपाल, जगन, गिरराज समेत कई अन्य लोग हथियारों के साथ वहां पहुंच गए।

आरोप है कि हमलावरों के पास कट्टे, बंदूकें, फरसे और लाठी-डंडे थे। उन्होंने अशोक के सीने पर कट्टा तानकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे बंधक बनाकर ट्रैक्टर सहित यमुना नदी की ओर ले गए। वहां अशोक को ट्रैक्टर समेत नदी में धकेल दिया गया, जिससे उसकी जान लेने की कोशिश की गई।

ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यमुना नदी में डूबे ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में उसके गंभीर चोटें आने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने मामले में 29 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपित इससे पहले भी 19 दिसंबर 2025 को गांव में हमला कर चुके हैं, जिसका मामला पहले से दर्ज है।

हसनपुर थाना पुलिस ने एसआई इमरोज के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.